फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: स्याना रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सलौनी निवासी बीनू सिंह की रविवार दोपहर स्याना रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव सलौनी निवासी बीनू सिंह का 23 वर्षीय पुत्र सचिन अमरोहा जनपद के गजरौला में एक होटल पर कर्मचारी के रूप में काम करता था। परिजनों ने बताया कि रविवार को वह घर से अमरोहा के गजरौला काम पर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान स्याना रेलवे फाटक के पास वह संदिग्ध परिस्थिति में ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीओ राहुल यादव का कहना है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। हादसा किन परिस्थिति में हुआ। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें