मोदीनगर। हापुड़ मार्ग स्थित रेलवे क्राॅसिंग के समीप सोमवार शाम ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। नगर की देवेंद्रपुरी कॉलोनी के रहने वाले परमहंस पांडेय (30) सोमवार शाम हापुड़ मार्ग की तरफ गए थे। प्रत्यशदर्शियों के अनुसार इसी दौरान ट्रैक पर वंदेभारत ट्रेन आ रही थी। ट्रेन से कटकर परमहंस पांडेय की मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परमहंस की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।