गाजियाबाद। कविनगर के गोविंदपुरम इलाके में शादी समारोह से लौट रहे युवक को लाेहे की रॉड व बेसबॉल के डंडों से पीटने की घटना सामने आई है। इस मामले में गौतमबुद्धनगर के बादलपुर निवासी अंकुर नागर ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अंकुर नागर ने बताया कि उनका भाई कपिल 21 सितंबर की रात को गोविंदपुरम में एक परिचित की शादी में शामिल होने आया था। शादी से लौटते वक्त रास्ते में कार सवार मिले। उन्होंने बिना किसी कारण उनके भाई को गाली देना शुरू कर दिया। विरोध जताने पर आराेपियों ने उनको पीटना शुरू कर दिया। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि आयुष, शौर्य, मिलन समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। थार भी नोएडा की है। कार नंबर के आधार पर आरोपियोें की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।