फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: मजाक में कंप्रेसर से शरीर में हवा भरी, हो गई युवक की मौत; परिजनों ने अभी तक नहीं की पुलिस में शिकायत

Sat, 21 Nov 2026 12:39 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

गालंद गांव निवासी युवक रिलायंस रोड स्थित प्लास्टिक की बोतल बनाने वाली एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। मृतक के ताऊ ने बताया कि 14 नवंबर को काम के दौरान दो साथियों ने युवक को जबरन पकड़ लिया। इसके बाद तीसरे साथी ने कंप्रेसर के जरिए उसके शरीर के संवेदनशील अंग में हवा भर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के रिलायंस रोड स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी के दौरान कथित तौर पर मजाक में की गई अमानवीय हरकत ने 19 वर्षीय युवक की जान ले ली। आरोप है कि साथ काम करने वाले युवकों ने उसे जबरन पकड़कर कंप्रेसर के जरिए उसके शरीर के संवेदनशील अंग में हवा भर दी। घटना के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। गाजियाबाद के एक अस्पताल में वह पांच दिन तक मौत से जूझता रहा। शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। हालांकि इस मामले में शनिवार सुबह तक परिजनों की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

विज्ञापन


गालंद गांव निवासी युवक रिलायंस रोड स्थित प्लास्टिक की बोतल बनाने वाली एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। मृतक के ताऊ ने बताया कि 14 नवंबर को काम के दौरान दो साथियों ने युवक को जबरन पकड़ लिया। इसके बाद तीसरे साथी ने कंप्रेसर के जरिए उसके शरीर के संवेदनशील अंग में हवा भर दी। इस घटना के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। सुधार न होने पर उसे गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मृतक के परिवार में माता-पिता और उससे छोटा एक भाई है। उसके पिता भी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। युवक भी नौकरी करके पिता का हाथ बंटाता था और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में उनका सहारा बना हुआ था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि युवक की मौत के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अभी तक परिवार की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें