धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव कंदौला निवासी आदेश कुमार (24) पुत्र सतेंद्र उर्फ चिंटू नोएडा में अपने किसी परिचित के पास नौकरी करता था। युवक की दो साल पहले ही शादी हुई थी। थाना जारचा पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह दुर्घटना की सूचना दी। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और विलाप करने लगे। पुलिस ने बताया कि आशंका है कि देर रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई है। बताया जाता है कि पिछले वर्ष आदेश की पत्नी व बच्ची की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मृतक आदेश दो भाई हैं। आदेश कुमार परिवार में बड़ा बेटा था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। संवाद