फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत

Mon, 13 May 2024 11:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक का शव उसके ही घर में कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी युवक पिछले काफी समय से मानसिक तनाव में चल रहा था। इसको लेकर समय-समय पर उसका घर पर भी विवाद हो गया था। बताया गया है कि रविवार की रात को वह खाना खाने के बाद कमरे में चला गया। सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो देखा कि युवक का शव पंखे से रस्सी पर फंदे से लटका हुआ था। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें