हाफिजपुर। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि थाना पुलिस टीम बुधवार को नवादा रेलवे अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को आते हुए रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख युवक भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने दौडकऱ युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने युवक के कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पकड़े गए युवक की पहचान मोहम्मद अकरम निवासी मोहल्ला भंडापट्टी थाना हापुड़ नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।