फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हादसे के पांच दिन बाद कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। एनएच-09 पर हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है। बुजुर्ग यासीन की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मेरठ के खरखौदा क्षेत्र के गांव अतराड़ा निवासी यासीन ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर की शाम उनके पोते जावेद मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे। गाजियाबाद से हापुड़ की ओर जाते समय पिलर नंबर 55 फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में जावेद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि हादसे के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अज्ञात कार चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें