पिलखुवा। एचपीडीए रोड पर पुलिस ने जांच के दौरान एक युवक को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि पुलिस टीम सीटीए कट पर जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने तमंचा लेकर आ रहे युवक की सूचना दी। पुलिस टीम ने डूहरी गैस एजेंसी कट से आगे घेराबंदी की। सीताराम फैक्टरी की ओर से आते युवक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान गांव हिम्मतनगर दहपा निवासी नईम के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।