बहादुरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव भदस्याना में एक युवक के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। सुमित तोमर ने बताया कि 30 अक्तूबर को वह दुकान से सामान लेकर जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में तुषार सैनी, कुशलदीप सैनी, कृष्ण गिरी और ललित पाल समेत अन्य लोगों ने एकजुट होकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए उसे डंडों से पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने दोबारा मारपीट करने और जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ राहुल यादव का कहना है कि मामले में जांच कराई जा रही है।