फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: लाखन गांव में युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव लाखन में दबंगों ने रंजिश के चलते युवक को दो गोली मार दी। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए गंभीर अवस्था में हापुड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी है। पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से, पीड़ित परिवार दहशत के माहौल में है। पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


लाखन निवासी मनजीत ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गांव निवासी मनीष राणा से पुरानी रंजिश चली आ रही है। शनिवार की रात उसका भाई अमित मन्दिर के पास बैठा था, इसी बीच वहां पहुंचे मनीष और अनुज ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करनी शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर दबंग ने जान से मारने की नीयत से अमित पर गोली चला दी, एक गोली गोली अमित के दाहिने हाथ की हथेली और दूसरी कमर में फंस गई। आवाज सुनकर ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

घायल के भाई मनजीत की तहरीर पर गांव निवासी मनीष और अनुज के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। दोनों पक्ष गांव के होने के कारण पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनीता चौहान, सीओ, पिलखुवा।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें