फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवक संग भागी दो बच्चों की मां... तीन साल पहले ही हुई थी शादी, प्रेमी ने पति को दी जान से मारने की धमकी

Sun, 31 Aug 2025 06:17 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हाफिजपुर (हापुड़)

सार

महिला के पति का आरोप है कि 24 अगस्त की शाम करीब सात बजे दोनों बच्चों को घर पर छोड़कर रोहित चौधरी शादी का झांसा देकर उसकी पत्नी को भगाकर ले गया। आरोपी अपने साथ घर में रखी 20 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के गहने भी लेकर गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर घर में रखी हजारों की नकदी व गहनों के साथ उसकी पत्नी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है। इसके बाद आरोपी ने फोन कर युवक को जान से मारने की धमकी भी दी है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी तीन वर्ष पहले दिल्ली निवासी एक युवती से शादी हुई थी। उसके दो छोटे-छोटे मासूम बच्चे हैं। आरोप है कि पिछले दो माह से उसकी पत्नी के रोहित चौधरी नाम के युवक से अवैध संबंध चल रहे हैं।

24 अगस्त की शाम करीब सात बजे दोनों बच्चों को घर पर छोड़कर रोहित चौधरी शादी का झांसा देकर उसकी पत्नी को भगाकर ले गया। आरोपी अपने साथ घर में रखी 20 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के गहने भी लेकर गया है।

इसके बाद भी आरोपी फोन कर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी की धमकी से उसे जानमाल का खतरा बना हुआ है। इतना ही नहीं आरोपी उसकी पत्नी के साथ भविष्य में अप्रिय घटना को भी अंजाम दे सकता है।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि युवक की तहरीर पर रोहित चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें