कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उपैड़ा में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार गांव उपैड़ा निवासी मोहित चौधरी उर्फ गुड्डू शुक्रवार की शाम को होली खेलकर अपने घर पहुंचा और कमरे में जाकर सो गया। सुबह परिजनों ने देखा कि वह मोहित उठा नहीं है। कुछ देर बाद वह कमरे में गए तो उसका शव मिला। जिसे देख परिजन में कोहराम मच गया।
आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं मिली है।