फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: छिजारसी टोल पर फर्जी फास्टैग बेचते युवक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा पर फास्टैग बेच रहे युवक को एक ट्रक चालक की शिकायत पर कर्मियों ने पकड़ लिया। प्लाजा कर्मियों ने युवक के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 21 फास्टैग कार्ड भी बरामद किए जो फर्जी निकले। आरोपी उन्हें 40 से 50 रुपये में बड़े वाहन चालकों को बेचता था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी चकमा देकर फरार हो गया। टोल प्लाजा के प्रबंधक ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

छिजारसी टोल प्लाजा के महाप्रबंधक शेषनाथ सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एक ट्रक चालक की सूचना पर कर्मियों ने टोल प्लाजा के पास से नाहल गांव निवासी एक युवक को पकड़ा। युवक के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 21 फर्जी फास्टैग बरामद हुए, आरोपी इन्हें ट्रक, कैंटर समेत बड़े मालवाहक वाहनों को 40 से 50 रुपये में बेचता था। फर्जी फास्टैग के जरिए वाहन बिना शुल्क दिए एक बार टोल प्लाजा से गुजर जाता है। इससे एनएचएआई को भारी राजस्व की हानि हो रही। आरोपी कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया है।

दो दिन में दस वाहन फर्जी फास्टैग से निकले :
टोल प्लाजा के प्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी ने एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मसूरी निवासी स्वामी को फर्जी फास्टैग बेचे हैं। पड़ताल करने पर पता चला कि दो दिन में दस मालवाहक वाहन फर्जी फास्टैग के जरिए बिना शुल्क दिए गुजरे हैं, और अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कोट-
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह का कहना है कि फर्जी फास्टैग का मामला संज्ञान में नहीं है, टोल प्रबंधक द्वारा छिजारसी पुलिस चौकी पर तहरीर दी गई होगी, मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विपिन शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें