फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: उधार के रुपये मांगने पर युवक को ईंट और डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला सद्दीकपुरा में उधार के रुपये मांगने गए युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं। मोहल्ला सद्दीकपुरा निवासी समीर ने बताया कि उसने करीब डेढ़ महीने पहले मोहल्ले के ही एक युवक को कुछ रुपये उधार दिए थे और उसका मोबाइल भी सही कराया था।
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब वह मंगलवार को अपने रुपये लेने पहुंचा तो युवक भड़क गया और पैसे देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उसने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि तीनों ने ईंट और डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें