फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: लाठी-डंडों से युवक पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्वर्ग आश्रम रोड पर पुरानी रंजिश में एक युवक पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


मोहल्ला रामनगर कालोनी निवासी सचिन उर्फ अक्की ने बताया कि 21 जुलाई की रात वह अपनी दुकान बंद कर पास में ही नाई की दुकान में सेविंग कराने जा रहा था। जैसे ही वह स्वर्ग आश्रम रोड पर पहुंचा तो यहां दीपक कश्यप उर्फ सोनू निवासी मोहल्ला भगवानपुरी ने अपने दो साथियों वरुण व अभिषेक के साथ उसे रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने गाली गलौज कर लाठी डंडों व लोहे की प्लेट से उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर उसकी मां व आसपास के लोग यहां एकत्र हो गए। जिन्हें देख आरोपी उसके मां को धक्का देते हुए जान से मारने की धमकी देकर यहां से भाग गए। पीडि़त ने बताया कि आरोपी पहले भी एक बार उसके भाई के साथ मारपीट कर चुके हैं।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हमला कर घायल करने व गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने की धारा 115(2), 352, 351(2) व 329(1) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें