फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: यादव समाज के नाम पर फिल्म के शीर्षक का किया विरोध

Fri, 20 Feb 2026 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। भारतीय किसान यूनियन क्रांति ने प्रस्तावित फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के शीर्षक को लेकर प्रमाणन व प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। संगठन के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार गोस्वामी ने कहा कि यादव शब्द केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक बड़े समाज की पहचान और सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रतीक है। ऐसे में किसी जाति या समुदाय विशेष के नाम को फिल्म के शीर्षक में प्रयोग करना गंभीर परिणाम ला सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि फिल्म की कथावस्तु या प्रस्तुति में संबंधित समाज की छवि को ठेस पहुंची, तो इससे सामाजिक तनाव, विवाद और कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। संगठन ने स्पष्ट मांग की है कि फिल्म के शीर्षक में तत्काल परिवर्तन किया जाए और जब तक सभी पहलुओं की गहन जांच न हो जाए, तब तक इसके प्रमाणन व प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए। उनका कहना है कि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो यह मामला बड़े सामाजिक आंदोलन का रूप ले सकता है।
विज्ञापन

इस दौरान मीडिया प्रभारी शुभम राणा, यूथ युवा तहसील अध्यक्ष पंकज गिरी, मोहन पाल, शाहिद नेपाल भगतजी बासतपुर, शिवम शर्मा, करनपुर जट्ट, अनिल चौना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें