फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाष्टमी पर विधिविधान से किया गोमाता का पूजन

Tue, 08 Nov 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
गोपाष्टमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गढ़ रोड स्थित श्रीपंचायती गोशाला में हर्षोल्लास से गोपाष्टमी मनाई गई। हजारों श्रद्धालुओं ने विधि विधान से गो माता का पूजन किया। श्रीपंचायती गोशाला के प्रधान नरेंद्र कुमार ने बताया कि गाय को माता का दर्जा प्राप्त है
विज्ञापन


इसमें करोड़ों देवी देवताओं का वास है। हमें गोरक्षा का संकल्प लेना होगा, गो माता के संरक्षण के लिए हमें कड़े कदम उठाने होंगे। इस दौरान कोषाध्यक्ष अनिल माहेश्वरी, संयोजक शरद गर्ग, प्रदीप गोयल, जगदीश प्रधान, पदमचंद गुप्ता, धर्मेंद्र शर्मा, सचिन गोयल मौजूद रहे।

वहीं, गढ़ में ब्रजघाट स्थित गणपति गंगा गोशाला में मंगलवार को गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गोशाला अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल और पूर्व भाजपा विधायक कृष्णवीर सिंह सिरोही ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान गोशाला संरक्षक ब्रजकिशोर बंसल, ओमप्रकाश पहलवान, नंदकिशोर गुप्ता, चेतन स्वरूप शास्त्री, मुरारी लाल मित्तल, ब्रह्मानंद गौतम, मोहित शर्मा मौजूद रहे।

उधर, पिलखुवा में श्री गोपाल पंचायती गोशाला और लाला प्रेमशंकर पंचायती गोशाला में गोपाष्टमी पर भक्तों ने गौ माता की पूजा कर पुण्यलाभ कमाया। संतोष कुमार गोयल ने कहा कि गो सेवा करने से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं है।

इस दौरान श्रीनिवास बंसल, राकेश गर्ग, शिवकुमार सिंहल, राकेश मित्तल, हरीश कुमार, अरविंद कुमार मुन्नू, सुरेश चंद, कृष्ण कुमार गोयल, लक्ष्मी नारायण गोयल, पुनीत गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें