फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला निर्माण के दौरान मिट्टी की ढ़ांग में दब गया मजदूर

Sat, 25 Jun 2016 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
मिट्टी की ढ़ांग में दब गया मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वर्ग आश्रम रोड पर जलनिगम द्वारा बनवाए जा रहे नाले में अचानक मिट्टी की ढ़ांग गिर गई। नाले में काम कर रहा मजदूर ढ्ऱांग की मिट्ठी में दब गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


आनन फानन में आसपास के लोगों और मजदूरों ने मिट्टी हटाकर मजदूर को बाहर निकाला। घायलावस्था में उसको अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जल निगम द्वारा स्वर्ग आश्रम रोड पर सड़क के दोनों और नाला निर्माण कराया जा रहा है। ताकि इस मार्ग पर होने वाली जलभराव की समस्या को खत्म किया जा सके। शनिवार दोपहर को मोहल्ला कृष्णानगर के सामने नाला निर्माण का काम चल रहा था।
विज्ञापन


नाले की खुदाई करते समय अचानक मिट्टी की ढ़ांग  काम कर रहे मोहल्ला भीमनगर निवासी मजदूर जयप्रकाश के ऊपर गिर गई। मिट्टी में मजदूर के दबते ही वहां अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत मिट्टी से मजदूर को निकालकर नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया।

मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे। अस्पताल में उपचार के बाद चिकित्सक ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। वहीं नागरिकों का कहना है कि नाला निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन


आए दिन यहां रहने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है। डर लगा रहता है कि कहीं कोई बच्चा नाले में न गिर जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें