फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: शराब का ठेका बंद कराने की मांग को लेकर सडक पर उतरी महिलाएं, ठेके के बाहर किया प्रदर्शन

Mon, 26 Oct 2026 12:17 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

पुरानी चुंगी गढ़ फाटक के पास अंग्रेजी व देशी शराब का ठेका स्थित है। सोमवार की सुबह आसपास के मोहल्लों की सैंकड़ों महिलाएं अपने बच्चों को लेकर ठेके पर पहुंच गई। इसके बाद महिलाओं ने ठेके के बाहर ठेका बंद कराने की मांग सडक पर प्रदर्शन करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
महिलाओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गढ़ फाटक के पास स्थित शराब का ठेका बंद कराने के मांग कर आसपास के मोहल्लों की महिलाएं भडक़ उठी। महिलाओं ने सोमवार की सुबह ठेके के बाहर पहुंचकर सडक पर जमकर प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया।

विज्ञापन


महिलाओं का आरोप है कि शराब पीने के कारण पिछले महीनों में यहां कई घटनाएं हो चुकी है। प्रदर्शन व हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर महिलाओं को शांत कराया और उन्हें वापस भेज दिया।

बता दें कि पुरानी चुंगी गढ़ फाटक के पास अंग्रेजी व देशी शराब का ठेका स्थित है। सोमवार की सुबह आसपास के मोहल्लों की सैंकड़ों महिलाएं अपने बच्चों को लेकर ठेके पर पहुंच गई। इसके बाद महिलाओं ने ठेके के बाहर ठेका बंद कराने की मांग सडक पर प्रदर्शन करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। महिलाओं का कहना है कि शराब के सेवन के कारण यहां आए दिन परेशानियां पैदा हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें