फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सड़क हादसे में महिला की मौत, पति व बेटा घायल

Sat, 24 Feb 2024 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बदरखा के निकट एलपीजी सिलिंडर से भरे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। घटना में मृतका का पति और बेटा भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


जनपद अमरोहा के थाना गजरौला के क्षेत्र के गांव भीखनपुर सुमाली निवासी विक्रम सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसने बताया कि शनिवार की सुबह को उसका बेटा देवेंद्र अपनी पत्नी रेखा (26 वर्ष ) और चार वर्षीय बेटे निगम के साथ घर से बाइक पर सवार होकर जनपद मेरठ के गांव माछरा में एक रिश्तेदार के घर जा रहा था। जैसे ही वह गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा के निकट दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पहुंचा तो पीछे से आए एलपीजी सिलिंडर से भरे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में देवेंद्र समेत बाइक सवार तीनों घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बाप-बेटे का उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें