फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नारी शक्ति व स्वावलंबन की मिसाल बनीं महिलाएं व बच्चियां

विज्ञापन
नगरपालिका में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सक का सम्मान करते एसपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
हापुड़। महिला सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज छह के तहत मंगलवार को नगर पालिका परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी मधुबन कुमार सिंह ने नारी शक्ति, महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं एवं बच्चियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एसपी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं व बालिकाओं की उपलब्धियों को पहचान दिलाना तथा उनके प्रेरणादायी कार्यों का प्रचार-प्रसार कर अन्य महिलाओं एवं बच्चियों को भी आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

सम्मानित महिलाओं और बच्चियों ने अपने कार्यों से नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता की दिशा में योगदान दिया है। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने के साथ ही समाज में उनके सम्मान और भागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति फेज छह के तहत जिला पुलिस की ओर से महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की पहल के माध्यम से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व बच्चियों का उत्साहवर्धन किया गया। इससे नारी सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश जन-जन तक पहुंच सके।
इस अवसर पर एएसपी महेश कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा, सीओ सदर दीपक चतुर्वेदी, महिला थाना प्रभारी अरुणा राय समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें