फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हाईवे पर चलते ऑटो से झपट लिया महिला का पर्स

विज्ञापन
हाईवे पर खड़ी लूट पीड़िता बबीता। स्रोत परिजन
विज्ञापन
ब्रजघाट। गोदभराई कार्यक्रम से लौट रहीं निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष की बेटी से हाईवे पर ब्रजघाट चेक पोस्ट के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स झपट लिया। पीड़ित पक्ष ने घटना के संबंध में गढ़ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


नगर के मीरा रेती निवासी निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष डीपी निषाद ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके पड़ोस में ही रहने वाले बिरजू निषाद की बेटी की गोद भराई की रस्म थी। कार्यक्रम गंगानगरी में स्थित अमृत परिसर धर्मशाला में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में उनकी तीनों बेटियां भी शामिल होने के लिए गई थीं। समारोह के बाद उनकी बेटी बबीता निषाद और परिवार के अन्य लोग ऑटो से गढ़ लौट रहे थे। जैसे ही ऑटो हाईवे पर ब्रजघाट चेक पोस्ट के पास पहुंचा, इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर दो बदमाश पहुंचे। उन्होंने ऑटो में किनारे की तरफ बैठी उनकी बेटी बबीता के हाथ में मौजूद पर्स छीन लिया और भाग गए। गनीमत रही कि झटके से बबीता सड़क पर नहीं गिरीं। घटना के बाद उनकी बेटी और अन्य परिजनों ने शोर मचाया लेकिन बदमाश भाग निकले।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि हाईवे और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से युवकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें