फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: संदिग्ध दशा में रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

विज्ञापन
ट्रेन से कटकर महिला की मौत, कांता। फाइल फोटो
विज्ञापन
सिंभावली। थाना क्षेत्र के गांव नवादा कलां निवासी 50 वर्षीय कांता पत्नी रामकुमार का शव शुक्रवार को संदिग्ध दशा में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। शव की शिनाख्त होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई तो घर में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार कांता शुक्रवार सुबह घर से सिंभावली क्षेत्र में एक सिलाई की दुकान पर जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंची। परिजन उसकी तलाश कर ही रहे थे कि रेलवे ट्रैक पर महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान कांता के रूप में की। शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पति रामकुमार ने बताया कि कांता घर से सिलाई की दुकान पर जाने की बात कहकर निकली थी। अचानक उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से परिवार सदमे में है।
परिजनों के मुताबिक कांता पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। कांता के दो बेटे और दो बेटियां हैं। घटना के बाद चारों बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया और मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सीओ राहुल यादव ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें