फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घर में घुसकर गर्भवती महिला को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। मारपीट के मामले की पुलिस से शिकायत करने पर आरोपियों द्वारा घर में घुसकर गर्भवती महिला को पीट घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल महिला की सास की तहरीर पर दंपत्ति और उसके पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

थानांतर्गत क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी कमलेश देवी ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके मकान का विवद न्यायालय के आदेश पर देवर से फैसला हुआ है। जिसके बाद वह अपने हिस्सा में निर्माण करा रही है। गत 7 अप्रैल को उसके देवर ने महिला के साथ मारपीट की, जिसकी उसने पुलिस कंट्रोल रूप पर सूचना दी। पुलिस आरोपी का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। शाम को आरोपी एसडीएम कोर्ट से जमानत पाकर घर पहुंचा। आरोप है कि इसी बात को लेकर दंपत्ति और उसके बेटा ने पीड़िता के घर में घुसकर उसकी गर्भवती महिला के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के पेट में भी लात मारी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके देकर चरन सिंह, उसकी पत्नी गीता देवी और पुत्र विक्रांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांचोपरांत साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें