फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दहेज में कार व पांच लाख की मांग पूरी न होने पर महिला को बच्चों सहित घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव बझैड़ा कला में दहेज में कार व पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को दो बच्चों सहित धक्के मारकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी के आदेश पर पति समेत दस लोगों के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


जिला गाजियाबाद थाना लोनी के गांव चिरोड़ी निवासी इसराना ने बताया कि उसकी शादी 29 अक्तूबर 2017 को आजाद पुत्र जमशेद निवासी गांव बझैड़ा कला थाना कपूरपुर जिला हापुड़ से हुई थी। उसके मायके वालों ने शादी में 15 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार व पांच लाख रुपये की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे।

छह जुलाई 2024 को दहेज की मांग पूरी न होने पर पति आजाद, जेठ आबाद, जेठानी रुकसाना, देवर आबिद, ननद फरमूदन, बेगमजहां व गुलफ्सा और ननदोई शानू, असर मोहम्मद व साजिद ने गाली-गलौज करते हुए उसे जमकर पीटा। इतना ही नहीं मात्र पहने हुए कपड़ों में दो बच्चों सहित उसे घर से धक्का मारकर निकाल दिया। तब से वह अपने बच्चों सहित मायके में रह रही है।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति समेत दस लोगों के खिलाफ दहेज की मांगकर उत्पीड़न करने व गाली-गलौज कर मारपीट करने की धारा 85, 115(2), 352, 351(2), 3 व 4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें