फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शादी का दबाव बनाने के लिए महिला से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के चंडी मंदिर मोहल्ले में महिला ने एक युवक पर छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चंडी मंदिर निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस की दाल मिल वाली गली में रहने वाला अमित तोमर काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। आरोप है कि घर से बाहर निकलते ही आरोपी उसका हाथ पकड़ लेता था और शादी करने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर गंदी गालियां देने और जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महिला उत्पीड़न, छेड़छाड़, गाली-गलौज और धमकी देने में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें