फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पाकिस्तान जाना है': हापुड़ से निकली महिला बीकानेर में पकड़ी गई, ATS ने पूछे सवाल; समाने आया माइंड कनेक्शन

Sat, 08 Aug 2026 09:27 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली

सार

परिजनों के अनुसार महिला पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान जाने की रट लगाए हुए थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह घर से बिना किसी को कुछ बताए निकल गई। 
विज्ञापन
हापुड़ से पाकिस्तान जाने के लिए युवती - फोटो : अमर उजाला/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान जाने की बात कहकर घर से निकली थाना क्षेत्र के गांव हरौड़ा निवासी महिला तबस्सुम को राजस्थान के बीकानेर में पुलिस ने पकड़ लिया। मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही महिला पाकिस्तान जाने की बात कहकर घर से निकली थी। पुलिस की सूचना पर परिजन महिला को राजस्थान से लेकर घर पहुंच गए। शनिवार दोपहर नोएडा एटीएस व अन्य खुफिया एजेंसियों की टीम सिंभावली थाने पहुंची और महिला से करीब दो घंटे पूछताछ की। फिलहाल पूछताछ के बाद टीम वापस लौट गई। मामले में स्थानीय स्तर पर भी एलआईयू की टीम जांच कर रही है।

विज्ञापन

 

सुबह 11 बजे निकली थी
परिजनों के अनुसार महिला पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान जाने की रट लगाए हुए थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह घर से बिना किसी को कुछ बताए निकल गई। स्थानीय स्तर पर परिजनों ने महिला को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 

पिता को सौंपी गई बेटी
बताया जा रहा है कि गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर में पुलिस ने संदिग्ध रूप से घूम रही तब्बसुम को पकड़कर पूछताछ की, तो उसने वहां भी पाकिस्तान जाने की बात कही। काफी पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला के बताये अनुसार उसके पिता से दिल्ली में संपर्क किया। दिल्ली से पहुंचे पिता को पुलिस ने महिला को हवाले कर दिया, जो उसे लेकर दिल्ली आ गए। साथ ही पूरे मामले की जानकारी खुफिया विभाग को भी दी गई। परिजनों ने बताया कि महिला के पिता गुरुवार को दिल्ली से घर लेकर आ गए थे।
विज्ञापन

नोएडा एसटीएफ पहुंची घर
इसके बाद शनिवार को सिंभावली थाने में नोएडा एटीएस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम पहुंची और महिला को पूछताछ के लिए बुलाया गया। अधिकारियों ने महिला से उसके घर से निकलने, राजस्थान पहुंचने और पाकिस्तान जाने की बात कहने को लेकर जानकारी ली। करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद महिला को वापस गांव भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें