फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, आठ माह के बच्चे के सिर से उठा मां का साया

Fri, 30 Oct 2026 11:29 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

मृतका की पहचान अंतिमा (22) पत्नी नवीन गुर्जर, पुत्री विनय कुमार पटेल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गांव मेघपुर, थाना जलालपुर, जिला जौनपुर की रहने वाली थी। अंतिमा की शादी 20 मई 2025 को हुई थी। उसका आठ माह का एक बच्चा भी है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बढ़्ढा में एक 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर में पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की जांच के लिए जिला फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य एकत्र किए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अंतिमा (22) पत्नी नवीन गुर्जर, पुत्री विनय कुमार पटेल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गांव मेघपुर, थाना जलालपुर, जिला जौनपुर की रहने वाली थी। अंतिमा की शादी 20 मई 2025 को हुई थी। उसका आठ माह का एक बच्चा भी है।

महिला की मौत की सूचना से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल महिला की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है। सीओ राहुल यादव ने बताया की मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई थी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें