फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से महिला की मौत

Tue, 17 Jan 2017 09:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
महिला की ठंड से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दौताई गांव निवासी एक महिला की ठंड से मौत हो गई। ठंड से बीमार होने पर पड़ोसी महिला का निजी चिकित्सक के पास उपचार करा रहे थे। मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पड़ोसियों ने बताया कि महिला की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दौताई गांव निवासी उम्मेद अली लकड़ी काटने का काम करता था। तबियत खराब होने के चलते वह पिछले दो साल से बिस्तर पर पड़ा हुआ है। उसकी पत्नी रसीदा (50) 15 दिन पहले बीमार हो गई थी।

आसपास के लोगों ने बताया कि रहने का इंतजाम नहीं होने के चलते उसे ठंड लग गई थी। पड़ोसियों ने सर्दी से बचाव के लिए उसे अपना खाली पड़ा मकान दिया हुआ था। बेटे नजर मुहम्मद ने बताया कि रसीदा का निजी चिकित्सक के पास ईलाज करा रहे थे।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान अफसाना बेगम ने बताया कि बीमारी से पीड़ित उम्मेद अली का सरकारी योजना के तहत मकान बनवाने का प्रस्ताव भेजा हुआ है, चुनावी प्रक्रिया चालू होने से आगे की कार्रवाई रुकी हुई है।

वहीं, एसडीएम आरएन पांडेय ने बताया कि मामला उनके संश्रान में नही है। तहसील कर्मियों की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार की शासन स्तर से मदद की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें