हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोती कॉलोनी निवासी जुलेखा ने मोहल्ले के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर पिटाई करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जुलेखा ने बताया कि मोहल्ले के ही नावेद, जाहिद, आरिफ व एक अज्ञात युवक आए दिन उनके घर के सामने नशे में गाली-गलौज व अभद्रता करते रहते हैं। आरोप है कि शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे आरोपी नशे में घर के सामने खड़े होकर उन्हें गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपी उनके घर में जबरन घुस आए। और उन्हें जमकर पीटा। शोर मचाने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। महिला ने परिजनों के साथ पुलिस से मामले की शिकायत की।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर नावेद, जाहिद, आरिफ व एक अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।