फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर तेजाब फेंकने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला त्रिलोकीपुरम निवासी करिश्मा ने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला को मेरठ के लिए रेफर किया है। हालांकि महिला के शरीर पर तेजाब से जलने के निशान नहीं पाए गए हैं। मकान के किराये का विवाद होने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

करिश्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह तड़के करीब चार बजे वह सो रही थीं। आरोप है कि इसी बीच पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति उनके मकान में घुस आया और तेजाब फेंककर फरार हो गया। तेजाब से उनकी आंखों में जलन होने लगी और सूजन आ गई। इसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने चिकित्सकों से आंखों में कोई सुधार न होने की बात कही। इस पर चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
सूचना पर सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा, कोतवाल मुनीष प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जांच में मामला मकान के किराये का पाया गया। महिला ने जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया है उसके चाचा के मकान में महिला रह रही है। दो दिन पहले महिला व मकान मालिक के बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर मकान मालिक ने महिला से मकान खाली करने के लिए कह दिया था। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर तेजाब फेंकने की घटना प्रकाश में नहीं आ रही है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें