फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूल को लेकर 'संग्राम', VIDEO: महिला ग्राहक ने दुकानदार से पूछा ये सवाल, कहासुनी के बाद मारपीट; हाथ भी टूटा

Thu, 23 Jul 2026 10:11 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

मोदीनगर रोड फ्लाईओवर के नीचे एक स्टोर पर स्टूल खरीदने गई अलका सागर से दो महिला कर्मचारियों ने मारपीट की, जिससे उनका हाथ टूट गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
ग्राहक के साथ मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंचवटी कॉलोनी दस्तोई रोड निवासी अलका सागर ने मोदीनगर रोड फ्लाईओवर की नीचे स्थित एक स्टोर पर कार्यरत दो महिला कर्मचारियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट में महिला का एक हाथ भी टूट गया है। महिला स्टोर में स्टूल खरीदने के लिए आई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की है।

विज्ञापन



अलका सागर ने तहरीर में बताया कि 20 जुलाई की दोपहर बाद साढ़े चार बजे वह मोदीनगर रोड फ्लाईओवर के नीचे एक स्टोर पर स्टूल खरीदने के लिए गई थी। यहां कार्यरत दो महिला कर्मचारियों से उन्होंने कहा कि स्टूल कूलर का भार संभाल लेगा। इस पर दोनों की उनसे कहासुनी हो गई। 

आरोप है कि दोनों कर्मचारियों ने अभद्रता करते हुए उनके साथ मारपीट की और उनका एक हाथ जोर से मोड़ दिया। इससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई और उनका हाथ टूट गया। पुलिस में शिकायत करने पर स्टोर मालिक ने उनके उपचार का खर्च उठाने का उन्हें आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

स्टोर मालिक ने उनका उपचार पर कोई खर्चा नहीं किया और न ही उनसे बात की। अब स्टोर कर्मचारी उनपर मामले में समझौता बनाने का दबाव बना रहे हैं। मारपीट की फुटेज भी उनके पास सुरक्षित है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें