फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस मीट बेच रहे विक्रेताओं पर होगी कार्रवाई

Sat, 29 Apr 2017 08:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
खाना - फोटो : demo pic
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को पुराना बाजार स्थित एक दुकान पर छापा मारा। टीम ने यहां सोयाबीन के तेल का एक नमूना लिया और खराब तेल को नष्ट करा दिया। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग शहर में अवैध रूप से मीट बेच रहे विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


खाद्य निरीक्षक मीरा सिंह ने बताया कि वह शनिवार को पुराना बाजार स्थित एक दुकान पर पहुंचीं। उन्होंने वहां से सोयाबीन आयल का नमूना लिया।

इसके बाद वहां पाए गए खराब सोयाबीन आयल को नष्ट भी कराया गया। नमूने को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। कार्रवाई के दौरान बाजार में हड़कंप की स्थिति रही।

खाद्य निरीक्षक ने बताया कि शहर में अवैध रूप से बिना लाइसेंस मीट बेच रहे कारोबारियों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। जिनके पास लाइसेंस नहीं हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस संबंध में नगर पालिका को भी नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें