फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार आयोजित होगी महिलाओं की कुश्ती

Sun, 06 Nov 2016 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
विज्ञापन
कुश्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गढ़ के पौराणिक कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में पहली बार महिलाओं की कुश्ती का आयोजन होगा। कुश्ती में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ियों समेत क्षेत्रीय व प्रदेश स्तर की खिलाड़ी भाग लेंगी। 10 नवंबर को आयोजित होने वाले विशाल दंगल में राष्ट्रीय पहलवान नरसिंह समेत अन्य नामी-गिरामी पहलवान भाग लेंगे।
विज्ञापन


मेला आयोजन समिति के प्रतिनिधि और सपा के प्रदेश सचिव सतपाल यादव ने बताया कि 10 नवंबर मेला स्थल पर विशाल दंगल का आयोजन होगा। इस वर्ष विराट दंगल में पहली बार महिलाआें की कुश्ती का आयोजन किया जाएगा।

इसमें राष्ट्रीय स्तर की पहलवान मीनू राणा, अलका तोमर और राशि चावला समेत अन्य खिलाड़ी भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि पुरुषों की कुश्ती में मशहूर पहलवान नरसिंह यादव, हिंद केसरी अनुज कुमार, भारत केसरी भरत कुमार और यूपी केसरी गुलाम राशिद समेत कई अन्य पहलवान भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि कुश्ती के दौरान विजेता प्रतिभागी को 1.51 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें