फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पत्नी ने की आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे मृतक गौरव के परिजन।स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
हापुड़। गौरव त्यागी हत्याकांड में शनिवार को मृतक की पत्नी रेशू अपने मासूम बच्चों आरव व गौरा, मां अनीता और बहन सपना त्यागी के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने डीएम कविता मीना और एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह से मुलाकात कर परिवार की परेशानियों को गिनाया।
विज्ञापन

इस दौरान मुकदमे को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की गई। इसके अलावा गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कराने, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने, आर्थिक मदद, रोजगार और परिवार की सुरक्षा उपलब्ध कराने को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। साथ ही गांव का नाम गौरव नगर रखने की मांग भी की।
बहन सपना त्यागी ने कहा कि गौरव की हत्या के बाद से परिवार बहुत अधिक परेशान है। पूरा परिवार सदमे से उबर नहीं पा रहा है। यहां तक कि सभी के अंदर एक डर का माहौल भी है। पत्नी रेशू ने कहा कि परिवार का सहारा छिन जाने से बच्चों के भविष्य और आर्थिक स्थिति को लेकर परेशानी आ गई है।
विज्ञापन

उन्होंने सुरक्षा और रोजगार की भी मांग की। अधिकारियों ने परिजनों को नियमानुसार हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। डीएम कविता मीना ने कहा कि इस दुख के समय में पूरा प्रशासन और पुलिस परिवार के साथ हैं। आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें