महिला ने देवर संग बिझाया जाल
बागपत जिले के एक गांव निवासी महिला को अपने पति का किसी अन्य महिला के साथ संबंध होने का शक था। यह बात महिला ने अपने देवर समेत परिजनों को बताई। पति पर नजर रखने के लिए उसकी गाड़ी में भी जीपीएस सिस्टम लगा दिया गया। रविवार को पति घर से कहीं बाहर जाने की बात कह, निकला।
जीपीएस को ट्रैक करते हुए पत्नी और परिजन भी पीछे पीछे चल पड़े।
रंगेहाथ होटल में पकड़ा
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित एक होटल में पति और महिला को परिजनों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। पत्नी ने तहरीर में बताया कि यहां दोनों रंगरीलियां मना रहे थे। होटल में घुसकर पत्नी ने पति को जमकर पीटा।
पत्नी ने पति को जमकर पीटा
मामला बढ़ता देख पुलिस ने दोनों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों एसडीएम कोर्ट में जमानत के लिए गए, वहां भी पत्नी ने पति को जमकर पीटा। इसके बाद बस में भी पति की जमकर धुलाई की। तहरीर में पीड़िता ने बताया कि पति के साथ पकड़ी महिला, बुलंदशहर जिले के एक सरकारी अस्पताल में नर्स है।