बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव छपकौली में इमरान की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
गांव छपकौली निवासी इमरान (32) गांव में ही नाई का काम करता था। मंगलवार शाम को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पत्नी ने बताया था कि अचानक इमरान के सीने में तेज दर्द हुआ था और इसके बाद उसकी मौत हो गई। लेकिन मृतक के पांच साल के मासूम पुत्र बिहान ने पूरा मामला खोल दिया और पुलिस को पूरी कहानी बता दी। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी रुखसार और उसके पड़ोसी प्रेमी समीर के खिलाफ रिपोर्ट कर ली थी। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस ने छपकौली से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।