गढ़मुक्तेश्वर। राजकीय कृषि बीज भंडारों पर गेहूं की डीबीडब्लू-303 प्रमाणित बीज शासन स्तर से पहुंच चुका है। दर्शन पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को बीज की खरीद पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। कृषि विभाग के वरिष्ठ प्राविधिक सहायक सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर, सिंभावली, हापुड़ और धौलाना ब्लॉक के राजकीय बीज भंडारों पर इस प्रजाति का बीज उपलब्ध है। बीज केवल उन्हीं किसानों को मिल सकेगा, जिन्होंने दर्शन पोर्टल पर इस वर्ष अपना पंजीकरण बीज के लिए कराया होगा।