फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में लगी आग, डेढ़ बीघा फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव सौगढ़ में शनिवार को अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर करीब डेढ़ बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना मिलते ही किसान नवाबुद्दीन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।
विज्ञापन


पीड़ित नवाबुद्दीन ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया जा सका। यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती, तो आसपास की अन्य फसलों को भी भारी नुकसान हो सकता था। ग्रामीणों के सहयोग से बड़ी क्षति टल गई, लेकिन पीड़ित किसान की मेहनत पर पानी फिर गया। पीड़ित ने बताया कि फसल कटाई के लिए तैयार थी। ऐसे में यह नुकसान उनके लिए आर्थिक रूप से भारी है। उन्होंने तहसील प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।

तहसीलदार पवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शासन स्तर से सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें