फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: वेस्ट यूपी हस्तिनापुर और बुंदेलखंड राइजर्स सेमीफाइनल में पहुंची

विज्ञापन
जेएमएस कॉलेज में आयोजित क्रिकेट मैच में शॉट लगाते खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
हापुड़। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में आयोजित स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन अंडर-14 रेयर चैंपियनशिप के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिताओं के शानदार प्रदर्शन के बल पर वेस्ट यूपी हस्तिनापुर और बुंदेलखंड राइजर्स की टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन

पहले मैच वेस्ट यूपी हस्तिनापुर और बुंदेलखंड राइजर्स के बीच खेला गया। बुंदेलखंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्ट यूपी हस्तिनापुर के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 105 रन बनाए। टीम की ओर से देव शर्मा ने 34 रन, राघव ने 29 रन और अभिषेक ने 18 रनों का योगदान दिया।
बुंदेलखंड राइजर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए संचित, रेवांश, प्रसूनजोत और अनुज ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे बुंदेलखंड राइजर्स के खिलाड़ी निर्धारित ओवर में छह विकेट खोकर 100 रन ही बनाए। इसमें मानस ने 31 रन, यश ने 20 रन और रिहान ने 15 रन बनाए। वेस्ट यूपी हस्तिनापुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए देव ने दो विकेट, जबकि अरनव पवार और प्रसून जोत को एक-एक विकेट मिला। वहीं दूसरे मैच में भी वेस्ट यूपी हस्तिनापुर टीम ने 29 रन से बुंदेलखंड राइजर्स को मात दी। कोच अतहर अली ने बुंदेलखंड राइजर्स तीन में दो मैच और वेस्ट यूपी हस्तिनापुर टीम तीन में से तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें