फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबसाइट ठप, नहीं हो सके स्मार्ट फोन के लिए रजिस्ट्रेशन

Wed, 12 Oct 2016 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
smart phone - फोटो : demo pic
विज्ञापन
लैपटॉप और कन्या विद्याधन के बाद अब सपा सरकार ने 2017 का चुनाव जीतने के बाद स्मार्ट फोन देने की घोषणा की है। फोन के पंजीकरण के लिए वेबसाइट भी तैयार कर दी गई है, लेकिन शुरूआत में ही यह व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है।
विज्ञापन


बुधवार को वेबसाइट की रफ्तार बेहद धीमी रही। नतीजतन, पूरे दिन रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हो सका। विधानसभा चुनाव में युवाओं को रिझाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दोबारा सपा की सरकार बनने पर स्मार्ट फोन वितरित करने की घोषणा की है।

इस योजना के तहत जुलाई 2017 में मोबाइल बांटे जाने हैं। इसके लिए सोमवार देर शाम से वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण शुरू हो गए। पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 नवंबर है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही बड़ी संख्या युवा रजिस्ट्रेशन के लिए लैपटॉप और साइबर कैफे  में जुटे रहे लेकिन वेबसाइट न खुलने के कारण उन्हें काफी परेशानी हुई। कुचेसर चौपला निवासी जावेद ने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक वह रजिस्ट्रेशन के लिए कोशिश करता रहा लेकिन

वेबसाइट काफी धीमी चलने के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका। वहीं जवाहर गंज निवासी उज्ज्वल भारद्वाज ने बताया कि वह रजिस्ट्रेशन के लिए काफी देर तक साइबर कैफे पर बैठा रहा। वेबसाइट नहीं खुलने के कारण वह भी रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाया।

वहीं कोठीगेट निवासी साकिब ने कहा कि वेबसाइट बार-बार ठप हो रही है। इसे दुरुस्त करवाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। इसकी वजह से बहुत सारे युवक रजिस्ट्रेशन से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें