फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 19 जून से प्रारंभ होंगे वैवाहिक कार्यक्रम, बाजारों में लौटने लगी रौनक

विज्ञापन
गोल मार्केट में दुकान से कपड़ों की खरीददारी करती महिलायें । संवाद
विज्ञापन
हापुड़। अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) 15 जून को समाप्त होने के बाद 16 जून से मांगलिक कार्य प्रारंभ हो गए हैं। 19 जून से सहालग की शुरूआत होगी, जिसके बाद शहनाई की गूंज सुनाई देगी। ऐसे में सुस्त पड़े बाजारों में खरीदारों की रौनक लौटने लगी है।
विज्ञापन

श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुबोध पांडेय ने बताया कि 17 मई से 15 जून अधिकमास यानी पुरुषोत्तम मास रहा।अधिकमास के दौरान विवाह सहित अधिकांश मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। इसी कारण पिछले एक महीने से शुभ कार्यों पर विराम लगा हुआ था। 16 जून से गृह प्रवेश, मुंडन जैसे मांगलिक कार्य प्रारंभ हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि जून माह में 19, 20, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29 तिथि को विवाह के लिए शुभ हैं। जिनमें बड़ी संख्या में जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। शुभ कार्यों की शुरुआत से न केवल परिवारों में उत्साह है, बल्कि इससे जुड़े विभिन्न व्यवसायों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बाजारों में लौटने लगी रौनक
शादी विवाह का सीजन शुरू होने से बाजारों में भी रौनक लौटने लगी है। सराफा, कपड़ा, कैटरिंग, सजावट, बैंक्वेट हॉल और फार्म हाउस कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छी मांग की उम्मीद है। कारोबारियों का मानना है कि आगामी एक महीने में मांग में और तेजी आएगी। शुभ कार्यों की शुरुआत से न केवल परिवारों में उत्साह है, बल्कि इससे जुड़े विभिन्न व्यवसायों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। सुस्त पड़े कपड़ा, ज्वेलरी, बर्तन, फर्नीचर, इलेक्ट्रानिक्स, उपहार, किराना, टेंट, सजावट, बैंड-बाजा, मिठाई और कैटरिंग व्यवसाय में तेजी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें