फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तेज हवा और बारिश के साथ बदला मौसम, तापमान में गिरावट

विज्ञापन
हापुड़ में बारिश के बीच जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव चल रहा है। बुधवार को दिन में गर्मी के बाद देर शाम एक बार फिर से मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई, और लोगाें को गर्मी से राहत मिली। अगले दो दिन और इसी प्रकार का मौसम बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन

बुधवार को दिन में तेज धूप से लोग परेशान रहे। शाम होते होते मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी थी। देर शाम को आकाश में बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। इस दौरान तेज हवाओं ने भी बादलाें का पूरा साथ दिया। बुधवार को दिन में चटख धूप के कारण दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस मौसम में शहर के लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया और लोग बारिश के बीच सड़कों पर निकलते नजर आए।



हालांकि तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने किसानों को चिंता बढ़ा दी। बारिश के साथ तेज हवाएं किसानों की चिंता का कारण हैं। इस समय आलू की खोदाई और सरसों की कटाई चल रही है और ऐसे में तेज बारिश होती है तो यह दोनों फसल प्रभावित होंगी। वहीं तेज हवा के साथ बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि आने वाले दो दिन बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें