फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दिनभर खिली धूप, शाम को हुई बारिश

Wed, 02 Jul 2025 10:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही और लोग गर्मी से बेहाल रहे। हालांकि, शाम को मौसम ने अचानक करवट बदली और बारिश शुरू हो गई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को भी बारिश के आसार है।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव के बाद भी लोगों को गर्मी के सितम से राहत नहीं मिल पा रही है। पिछले दो दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को चटक धूप खिलने से गर्मी का प्रकोप ओर बढ़ गया। देर शाम तक धूप खिलने रहने से गर्मी के कारण लोग परेशान रहे और अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 34 डिग्री तक पहुंच गया। शाम को अचानक मौसम बदला तो बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक हल्की बारिश हुई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं दिला सकी।

मौसम वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार का कहना है कि बृहस्पतिवार को हवा की रफ्तार बढ़ने के साथ ही बारिश के आसार है। हालांकि तापमान पर इसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें