फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, दो डिग्री गिरा तापमान

Sat, 25 Jan 2025 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मौसम का मिजाज फिर से बदलने लगा है। सुबह और शाम सर्द हवाओं के साथ ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं, सर्द हवाओं से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो-दो डिग्री सेल्सियस गिरा है।
विज्ञापन


जनवरी की शुरुआत से ही मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। कभी बारिश तो कभी चटक धूप खिल रही है। पिछले एक सप्ताह से मौसम साफ होने के साथ ही धूप निकलने से मौसम गर्म हो रहा था। अधिकतम तापमान बढ़कर 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

शनिवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा और चटक धूप भी खिली। लेकिन दिनभर 14 किलोमीटर प्रतिघंटेे की रफ्तार से तेज हवा चलती रही। सर्द हवाओं के कारण अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान सात डिग्री पहुुंच गया। शाम को सूरज ढलने के बाद ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि अभी कुछ दिन तापमान स्थिर रहेगा और सर्द हवाओं का सितम जारी रहेगा। इससे सुबह और शाम ठंड बरकरार रहेगी, लेकिन दिन में धूप खिलने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें