फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रुपयों के विवाद में दो पड़ोसियों में चले हथियार, युवती समेत आठ घायल

विज्ञापन
गांव श्यामपुर जट्ट में हुई मारपीट के बाद घायल युवक के घर परिजनों से जानकारी करते पुलिसकर्मी। स्
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर जट्ट में शनिवार सुबह रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे, लोहे की रॉड, सरिये और बलकटी चलने लगे। दोनों तरफ से हुए हमले में युवती समेत आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ ही कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। दो गंभीर घायलों को मेरठ रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार, गांव निवासी राजन का अपने पड़ोसी से रुपयों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह साढ़े सात बजे इसी बात को लेकर गली में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। हमले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लोग हाथों में बलकटी, रॉड और सरिये लहराते व हमला करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

संघर्ष में एक पक्ष से रोहित, उसका भाई अभिषेक और मोहित घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से राजन, उसका भाई नवीन, रवि व काजल और प्रियांशी घायल हुए हैं। घटना के बाद बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी हापुड़ में भर्ती कराया। वहां रोहित और राजन की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया।
एएसपी विनीत भटनागर, एडीएम संदीप कुमार व एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों के परिजनों से बातचीत की और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि दो घायलों की गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगा रहे हैं। मामले में तहरीर प्राप्त कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें