फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 12 दिन से नहीं मिला पानी, महिलाओं ने एसडीएम व ईओ कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ । गढ़ रोड के चार मोहल्लों में पिछले 12 दिनों से पानी की आपूर्ति न होने से भड़की महिलाओं ने सोमवार को एसडीएम और ईओ कार्यालय पर धरना दिया। जैसे-तैसे कर अधिकारियों ने महिलाओं को समझाया। इसके बाद महिलाएं तीन दिन का समय देकर वापस लौट गईं।
विज्ञापन


मोहल्ला कविनगर में नगर पालिका का नलकूप लगा हुआ है। यहां से मोहल्ला कविनगर, पन्नापुरी, असगरपुरा, हरजसपुरा और गढ़ रोड के करीब 800 भवनों को पेयजल आपूर्ति होती है। 12 दिन पहले नगर पालिका के नलकूप का बाेरिंग फेल हो गया था। इसके बाद से ही इन मोहल्लों में पानी की आपूर्ति टंकियों से नहीं हो रही है। नगर पालिका पानी के टैंकों से पानी की आपूर्ति करती है, लेकिन इस कारण लोगों को अधिक परेशान होना पड़ता है। स्थानीय निवासी कुसुम, प्रेमलता, अमिता, आशा, निशा, सुनीता, राजो, सुरेश देवी आदि ने बताया कि लाइन में लगकर लंबा इंतजार करने के बाद लोगों का पानी भरने के लिए नंबर आता है, उसमें भी कई को पानी नहीं मिल पाता है। इस कारण लोग बहुत अधिक परेशान हैं।

कई बार आश्वासन के बाद भी सोमवार को पानी की आपूर्ति शुरू न होने पर महिलाएं भड़क गईं। सबसे पहले एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया और इसके बाद नगर पालिका में ईओ कार्यालय में धरना दिया। महिलाओं ने कहा कि बार-बार वह शिकायत करती हैं, लेकिन नगर पालिका के अधिकारी कुछ नहीं करते हैं। सिर्फ आश्वासन देकर बात को खत्म कर देते हैं। इसके चलते उन्हें जो परेशानी हो रही है, उसका समाधान कोई नहीं करा रहा है। महिलाओं ने जलकल विभाग के अवर अभियंता केपी सिंह का भी घेराव कर नारेबाजी की। केपी ने महिलाओं को बताया कि पूर्व में टेंडर प्रक्रिया के दौरान दो फर्म ने ही टेंडर डाला था। इसलिए प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। इस बार फिर से टेंडर निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

नगर पालिका के अधिकारियों को तुरंत महिलाओं में पानी की आपूर्ति बेहतर तरीके से कराने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही लोगों की समस्या का समाधान हो जाएगा।
-शुभम श्रीवास्तव, एसडीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें