फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बंद मकान से साढ़े चार लाख के गहने व 23 हजार की नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। हरसिंहपुर गांव निवासी अधिवक्ता के बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर दीवार फांदकर मकान में दाखिल हुए और दो कमरों का ताला तोड़ दिया। चोर करीब साढ़े चार लाख रुपये के गहने व 23 हजार रुपये चोरी कर ले गए। परिवार के सभी लोग हरिद्वार गए हुए थे।
विज्ञापन


गांव निवासी अधिवक्ता ओमेश सैनी ने बताया कि 26 जुलाई को उनके बड़े भाई राजबहादुर उर्फ पिंटू हरिद्वार से कांवड़ लेने के लिए गए थे। उनके साथ ही परिवार के अन्य सभी सदस्य गंगा स्नान करने के लिए हरिद्वार गए थे। जाने से पहले वह मकान का ताला लगाकर गए थे। रविवार को लौटने पर मकान उसने मकान के अंदर जाकर देखा तो दो कमरों के ताले टूटे पड़े थे। इसके बाद कमरों में जाकर देख तो यहां रखी अलमारी के भी ताले तोड़ चोर यहां से करीब साढ़े चार लाख रुपये के आभूषण व 23 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि चोर दीवार फांदकर मकान में दाखिल हुए थे। इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी मामले की जांच कर रहे हैं। इस संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन




किराने की दुकान से नगदी व मोबाइल चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा ईदगाह रोड स्थित एक किराने की दुकान से 30 हजार रुपये व मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला निवासी समीर ने बताया कि 16 अप्रैल की रात वह अपनी दुकान में सोया था। रात में चोर ने गल्ले में रखी 30 हजार रुपये की नगदी व मोबाइल चोरी कर लिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांंच कराई जा रही है। जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें