फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगा का बढ़ा जलस्तर, राहत चौकियां हुई सतर्क

Fri, 19 Jul 2024 09:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। जलस्तर में एक बार फिर से बढ़ोतरी होने से गंगा येलो अलर्ट के निशान की ओर बढ़ रही है। बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने से बाढ़ की आशंका से लोगों की नींद उड़ रही है। 24 घंटे में जलस्तर में 50 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से गंगा का जलस्तर कभी बढ़ रहा था तो कभी घट रहा था। खादर के ग्रामीण बाढ़ की आशंका से घबराए हुए हैं। शुक्रवार की सुबह फिर से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा। बिजनौर बैराज से छोड़ा गया पानी क्षेत्र में पहुंचा, जिससे जलस्तर 50 सेंटीमीटर बढ़ गया। बाढ़ नियंत्रण कक्ष मेरठ के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम ब्रजघाट में गंगा जलस्तर 197.51 मीटर(समुद्र तल से) था, तो शुक्रवार की शाम छह बजे तक 198.01 मीटर के निशान पर पहुंच गया है। शुक्रवार को भी बिजनौर बैराज से पानी छोड़ा गया है, जिससे शनिवार को भी जलस्तर में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। खादर क्षेत्र में खेती करने वाले किसान काबल सिंह का कहना है कि अगर गंगा का उफान नहीं थमा तो खेतों में बचीं फसलें भी चौपट हो जाएंगी। क्योंकि एक सप्ताह पहले गंगा में आए उफान से निचले जंगल की हजारों बीघा फसल पहले ही बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई थी।

कोट -
एसडीएम साक्षी शर्मा ने बताया कि अधिकारी निरंतर गंगा खादर से जुड़े चक लठीरा, मंढैया किशन सिंह, कुदैनी, रेतावाली, गड़ावली, आरकपुर, नयाबांस, बख्तावरपुर समेत कई गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे है। बिजनौर बैराज से छोड़ा गया पानी के कारण गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने के कारण बाढ़ राहत चौकियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें